Breaking News
Home / लाईव / 1 करोड़ 14 लाख के घोटाले का खुलासा: एसपी गौरव तिवारी

1 करोड़ 14 लाख के घोटाले का खुलासा: एसपी गौरव तिवारी

छिंदवाड़ा. एसपी गौरव तिवारी की सख्ती
के बाद हर्रई नगर पंचायत घोटाले की जांच में
एक और तथ्य सामने आया है। संविदाकर्मी के
बैंक खाते से लेखापाल के खाते में तीस लाख रुपए
ऑनलाइन भेजे गए हैं। दोनों ही कर्मचारी हर्रई
नपं में पदस्थ हैं, फिर इस तरह का लेनदेन क्यों हुआ
इसकी जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।
ऑनलाइन लेनदेन क्यों किया गया, अभी इसका
खुलासा नहीं हो पाया है। महज पुलिस की
जांच में ही लगातार बड़े हेरफेर सामने आ रहे हैं।
पुलिस को संदेह है कि जांच में बड़ा घोटाला
सामने आएगा।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि नपं में
पदस्थ संविदाकर्मी राहुल यादव के खाते से
लेखापाल धनश्याम यादव के खाते में ऑनलाइन
तीस लाख रुपए भेजे गए हैं। घोटाले का मुख्य
आरोपी राहुल यादव अभी फरार है, जिसके
चलते पुलिस कई तथ्यों से पर्दा नहीं हटा पा
रही है।

जांच टीम को संदेह है कि इस तरह के और भी कई
हेरफेर किए गए होंगे। वहीं एक अन्य टीम फरार
आरोपियों की तलाश में जुटी है। उल्लेखनीय है
कि पुलिस की जांच में ही 1 करोड़ 14 लाख
रुपए का घोटाला सामने आ चुका है। आगे की
जांच में और भी हेराफेरी सामने आ सकती है।
पिछले दिनों पुलिस ने घोटाले से जुड़े सभी
आरोपियों के बैंक खातों की जानकारी
जुटाई, जिसमें तीस लाख रुपए के ऑनलाइन लेनदेन
करना सामने आया है इसके अलावा तत्कालीन
सीएमओ राजेंद्र सिंह और माधवी शाह के
खातों के दस्तावेजों को भी जांचा जा रहा
है, जिसमें भी इस तरह के मामले सामने आने की
उम्मीद जताई जा रही है।

अब तक यह हो चुका खुलासा
पुलिस की जांच में 7 लाख रुपए के चैक को 27
लाख रुपए बनाना, एक व्यक्ति के नाम पर 42
लाख रुपए का भुगतान किया गया है। छह सौ
रुपए के चेक को 6 लाख रुपए करना सामने आ चुका
है। इसके अलावा राहुल यादव के खाते से ही नौ
लाख रुपए का भुगतान एक कार शोरूम को
किया गया है। इस पूरे प्रकरण में शुक्रवार को
सामने आया है कि राहुल यादव के खाते से
धनश्याम यादव के खाते में तीस लाख रुपए भेजे
गए है। पुलिस के अनुसार अभी तक 1 करोड़ 14
लाख रुपए के हेराफेरी सामने आ चुकी है।

ये हैं आरोपी

राहुल यादव (संविदाकर्मी)
धनश्याम यादव (लेखापाल )
राजेंद्र सिंह (सीएमओ)
माधवी शाह (हर्रई नगर पंचायत अध्यक्ष)
आरोपियों की तलाश जारी
राहुल यादव के बैंक खाते से लेखापाल धनश्याम
यादव के खाते में तीस लाख रुपए ऑनलाइन भेजे
गए हैं। इतनी बड़ी राशि क्यों डाली गई इसकी
जांच की जा रही है। फरार आरोपियों को
भी लगातार तलाशा जा रहा है।
– नीरज सोनी, एएसपी, छिंदवाड़ा

About Sbadmin

Check Also

जानिये महापंडित लंकाधीश रावण रामेश्वरम में कैसे बना पुरोहित!

महापंडित लंकाधीश रावण रामेश्वरम में शिव लिंग की स्थापना के समय पुरोहित कैसे बना । …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *