Breaking News

NCTE से मान्यता प्राप्त संस्थाये , 10 मार्च तक निर्धारित शुल्क जमा करे !

शिक्षा मंडल द्वारा एन.सी.टी.ई. से मान्यता प्राप्त संस्थाये

10 मार्च तक निर्धारित शुल्क जमा करें
जबलपुर: माध्यमिक शिक्षा मण्डल म.प्र. भोपाल द्वारा एन.सी.टी.ई. से मान्यता प्राप्त डी.एल.एड. एवं पी.पी.टी.सी. संस्थाओं को मंडल की संबद्धता प्रदान कर पाठ¬क्रमों की परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं।

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के अतिरिक्त सचिव द्वारा जारी आदेश के तहत डी.एल.एङ. एवं पी.पी.टी.सी. पाठ¬क्रम संचालित करने वाले संस्थान की सत्र 2017-18 के लिए नवीन संबद्धता एवं संबद्धता नवीनीकरण के लिए आवेदन पत्र मण्डल द्वारा जारी प्रारूप अनुसार मण्डल द्वारा निर्धारित शुल्क राशि का चालान 10 मार्च तक मण्डल कार्यालय में आवश्यक रूप से प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित करें ताकि संबद्धता सत्र 2017-18 के लिए नवीन संबद्धता/संबद्धता नवीनीकरण संबंधी प्रकरणों पर समय-सीमा में कार्यवाही सम्पन्न की जा सके ।

माध्यमिक शिक्षा मण्डल म.प्र. भोपाल द्वारा जारी आदेश के संलग्न आवेदन पत्र प्रारूप मण्डल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर उपलब्ध है ।

About WFWJ

Check Also

14 नवम्बर ‘विश्व मधुमेह दिवस’ का उत्सव ।

स्टार भास्कर डेस्क/जबलपुर@ विश्व मधुमेह दिवस हर साल 14 नवंबर को बीमारी के बारे में …

Leave a Reply