Breaking News

हरियाली अमावस्या पर कामधेनु गौ-अभयारण्य में रोपे गए 2100 पौधे

गौ-पालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड की कार्य-परिषद के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी के नेतृत्व में आगर-मालवा जिले के सालरिया स्थित देश के सबसे बड़े गौ-अभयारण्य में 2100 पौधे रोपे गए। संचालक पशुपालन डॉ. आर.के. मेहिया, कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा, जिले के जन-प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी उत्साह से पौध-रोपण किया।

बोर्ड द्वारा हरियाली अमावस्या पर प्रदेश में 25 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लक्ष्य से अधिक पौध-रोपण किया गया। प्रदेश की पंजीकृत गौ-शालाओं, पशुपालन विभाग के कार्यालय परिसर और गौ-अभयारण्य में बड़ी संख्या में फलदार और छायादार पौधे रोपे गये।

About WFWJ

Check Also

महाभारत के लाक्षागृह से प्रेरित छात्राओं ने जानी लाख खेती की तकनीकि

स्टार भास्कर डेस्क/जबलपुर@ शासकीय होम साइंस कॉलेज के प्राणीशास्त्र विभाग में 02 दिवसीय कार्यशाला का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *