Breaking News

राशिफल : कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 अप्रैल 2017)

मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं कि आज आप निर्धारित कार्य आसानी से पूरा कर सकेंगे। लेकिन आपके प्रयास गलत दिशा में न हों इस बात का ध्यान रखें। धार्मिक या मांगलिक अवसरों पर उपस्थित होंगे। तीर्थयात्रा का योग है। गुस्से पर काबू रखना पड़ेगा। क्रोध के कारण नौकरी-व्यवसाय में मनमुटाव होने की आशंका है।

वृषभ ( Taurus): हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा अनुभव करेंगे। कार्य में सफलता मिलने में विलंब होगा। खान-पान में गड़बड़ी के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए उचित समय नहीं है। यात्रा में विघ्न आएंगे। आफिस में या व्यवसाय में अत्यधिक कार्य के कारण थकान अनुभव होगा। योग साधना और आध्यात्मिक चिंतन से मानसिक शांति मिलेगी।

मिथुन (Gemini): गणेशजी की कृपा से आरामदायक और प्रसन्नतापूर्वक दिन की शुरुआत करेंगे। मेहमानों और मित्रों के साथ पार्टी पिकनिक और समूह भोजन का आयोजन करेंगे। नए कपड़े, गहने और वाहन की खरीदारी का योग है। मन में आनंद व्याप्त रहेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की तरफ आकर्षण अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में आपको सम्मान मिलेगा और लोकप्रिय बनेंगे। व्यापार में भागीदारी से लाभ होगा। दापत्य सुख की प्राप्ति होगी।

 

कर्क (Cancer): आज का दिन आपको चिंता रहित और खुश रखेगा। पारिवारिक सदस्यों को विशेष समय देंगे और उनके साथ आनंदपूर्वक घर में समय व्यतीत करेंगे। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। नौकरी पेशा वालों को नौकरी में लाभ होगा। साथी कार्यकर्ताओं से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों की चाल निष्फल जाएगी।

सिंह (Leo): गणेशजी बताते हैं कि आज के दिन आप तन-मन से स्वस्थ रहेंगे। आपकी आंतरिक सृजनात्मकता नया स्वरूप प्रदान कर सकेगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात सुखद रहेगी। संतानों की प्रगति का समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय कहा जा सकता है। साथ ही कोई पुण्यकार्य होगा। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी।

कन्या ( Virgo): गणेशजी कहते हैं कि आज आपको थोड़ी प्रतिकूलताओं के साथ तैयार रहना पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। मन चिंताओं से घिरा रहेगा। माता के साथ सम्बंधों में तनाव हो सकता है अथवा उनकी तबीयत खराब हो सकती है। स्वजनों के साथ उग्र वाद-विवाद होने से मनमुटाव रहेगा। स्वाभिमान भंग न हो इसका ख्याल रखें। थकान, वाहन आदि के क्रय-विक्रय के लिए समय अनुकूल नहीं है।

तुला ( Libra): नए कार्य का श्रीगणेश करने के लिए खूब अनुकूल दिन है। भाग्यवृद्धि और धनलाभ की संभावनाएँ हैं। पारिवारिक या व्यावहारिक कार्य के अवसर पर बाहर जाना पड़ेगा। नजदीक के स्थान पर धार्मिक प्रवास का सफल आयोजन होगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। भाई-बहनों के साथ के सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। गणेशजी की कृपा से आज आप तन-मन से भी स्वस्थता अनुभव करेंगे।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी कहते हैं कि परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सगे- सम्बंधियों और मित्रों का आगमन होगा। मिष्टान्न भोजन मिलेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। अलंकारों तथा सुगंधित पदार्थों की खरीदारी होगी। वाणी के प्रभाव से अन्य लोगों को मोहित कर सकेंगे। धन लाभ होगा कौटुंबिक प्रश्नों का सुखद हल होगा। विद्यार्थियों को निश्चितरूप से सफलता मिलेगी।

धनु (Sagittarius): गणेशजी बताते हैं कि संतान सुख और स्वास्थ्य में सुधार एवं पढ़ाई में सफलता के लिए दिन उत्तम है। विदेश व्यापार से लाभ होगा। आपके हाथ से धार्मिक एवं मांगलिक कार्य होंगे। स्नेहीजनों और मित्रों से मिलन आनंदित करेगा। आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी की तरफ से सुख और आनंद मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुरुचिपूर्ण भोजन मिलेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा।

मकर (Capricorn): स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। मन में उचाट अनुभव करेंगे। व्यवसाय में सरकार का हस्तक्षेप बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे धनखर्च होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक व्यवहार में वृद्धि होगी। शत्रुओं द्वारा परेशान किये जाएंगे। बाई आँख में तकलीफ महसूस करेंगे। जीवनसाथी तथा संतानों की चिंता रहेगी।

कुंभ (Aquarius): मांगलिक कार्य और नए कार्यों का आयोजन करने के लिए अत्यंत शुभ दिन है। अविवाहितों के विवाह का संयोग बनेगा। जीवनसाथी और संतानों की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। गृहस्थजीवन और दांपत्यजीवन में सुख और संतोष की भावना का अनुभव होगा। मित्र मंडल तथा बुजुर्गवर्ग की तरफ से तथा नौकरी-व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी। आय के साधनों में वृद्धि होगी।

मीन (Pisces): गणेशजी के आशीर्वाद से आपके हरेक कार्य सफलतापूर्वक सफल होंगे। नौकरी और व्यवसाय में पदोन्नति और वृद्धि होगी। व्यापारियों को रुके हुए पैसे मिलेंगे। पिता तथा बुजुर्गवर्ग से लाभ होगा। आर्थिक लाभ और परिवार में आनंद छाएगा। सरकार की तरफ से लाभ। सार्वजनिक जीवन मे मान-सम्मान की वृद्धि और गृहस्थजीवन में सुख-शांति से धन्यता का अनुभव करेंगे।

भागवताचार्य-पं. श्री राजेश मिश्रा जी

About WFWJ

Check Also

आज क्या कहता है आपके भाग्य के सितारे

मेष- उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। भवन निर्माण संबंधी बाधा दूर होगी। धन प्राप्ति सुगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *