Breaking News

जबलपुर में पर्यटन विकास की अपार संभावनायें हैं – सांसद श्री राकेश सिंह

जबलपुर में पर्यटन विकास की अपार संभावनायें हैं। इस आशय की बात भेड़ाघाट में लेजर शो के शुभारंभ अवसर पर जिले के सांसद श्री राकेश सिंह ने कही। इस अवसर पर नगर परिषद भेड़ाघाट की अध्यक्ष श्रीमती शैला सुनील जैन, कलेक्टर महेश चन्द्र चौधरी, पुलिस अधीक्षक डॉ. एम.एस. सिकरवार, मंडी अध्यक्ष श्री नीरज सिंह, वन संरक्षक श्री विन्सेंट रहीम, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भारत यादव, पर्यटन विकास निगम के सीईओ श्री हेमंत सिंह, अनेक जनप्रतिनिधि, शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित थे।

सांसद श्री राकेश सिंह ने कहा कि जबलपुर में पर्यटन विकास की बहुत संभावनायें हैं। उन्होंने कहा कि जबलपुर में माँ नर्मदा किनारे सहित जिले में अन्य ऐसे स्थान है, जिसे पर्यटन के रूप में विकसित किया जा सकता है। नर्मदा किनारे नर्मदा महोत्सव प्रारंभ किया गया है। भेड़ाघाट में प्रदेश का प्रथम लेजर शो का शुभारंभ किया गया है। पर्यटकों के आने से आर्थिक लाभ भी होता है।  भेड़ाघाट से सगड़ा मार्ग का निर्माण 47 करोड़ रूपये से किया जा रहा है, जो शीघ्र पूरा हो जायेगा।  डुमना एयरपोर्ट प्रारंभ किया गया है।  डुमना में आगामी दिनों में जबलपुर से कलकत्ता की उड़ान प्रारंभ की जा रही है।  इसके बाद पूना के लिए भी उड़ान प्रारंभ की जायेगी । डुमना नेचर पार्क बनाया गया है।  प्रदेश के मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में पर्यटन का कार्य है। जबलपुर प्राकृतिक रूप से टूरिस्ट हब वाला क्षेत्र है। माँ नर्मदा किनारे जल प्रपात एवं संगमरमर की चट्टानें हैं।  भेड़ाघाट पर्यटन के रूप में विकसित हो इसी सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं।  संग्राम सागर तालाब की मरम्मत की जा रही है।  भेड़ाघाट सहित जबलपुर में पर्यटन विभाग के साथ-साथ यहां के आम नागरिकों की जिम्मेदारी बहुत बढ़ जाती है।  बाहर से आने वाले पर्यटकों को अच्छा वातावरण उपलब्ध कराया जाये।

नगर परिषद भेड़ाघाट की अध्यक्ष श्रीमती शैला सुनील जैन ने कहा कि पर्यटन विभाग के द्वारा लेजर शो प्रारंभ हो जाने से नगरवासी गौरान्वित हैं।  भेड़ाघाट में नौकायन एवं धुआंधार में जल प्रपात जैसे दर्शनीय स्थल है। आपने कहा कि यातायात की व्यवस्था देर रात तक की जाये जिससे पर्यटकों को जबलपुर जाने में कोई परेशानी नहीं हो। नगर परिषद भेड़ाघाट के पूर्व अध्यक्ष श्री अनिल तिवारी ने सांसद द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी गई।
कलेक्टर श्री महेश चन्द्र चौधरी ने कहा कि जबलपुर प्रदेश का सबसे आकर्षक पर्यटक स्थल है। लेजर शो प्रारंभ कराने में प्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण योगदान है। बहुप्रतीक्षित मांग आज पूरी हो गई है। नगर परिषद द्वारा पर्यटन के संबंध में भेजे जाने वाले प्रस्तावों पर कार्यवाही की जायेगी।  लेजर शो के लिए ऑनलाईन टिकिट भी बुक की जा सकती हैं।  पर्यटन विभाग के अधिकारी दिलीप श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि लेजर शो में 2.20 करोड़ रूपये की राशि खर्च की गई है। लेजर शो में माँ नर्मदा की महिमा,  लेजर शो एवं लाईटिंग की व्यवस्था की गई है।  प्रतिदिन तीन शो किए जायेंगे। लेजर शो का निर्माण म.प्र.पर्यटन विभाग से किया गया है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित अतिथियों द्वारा माँ नर्मदा का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

About WFWJ

Check Also

14 नवम्बर ‘विश्व मधुमेह दिवस’ का उत्सव ।

स्टार भास्कर डेस्क/जबलपुर@ विश्व मधुमेह दिवस हर साल 14 नवंबर को बीमारी के बारे में …

Leave a Reply