Breaking News

ग्रामोदय अभियान के समापन पर मुख्यमंत्री के संबोधन का सिहोदा में भी हुआ सीधा प्रसारण

जबलपुर : ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के समापन पर बुधवार को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन का आज जिले की सभी ग्राम पंचायतों में दूरदर्शन एवं अन्य समाचार चैनलों तथा आकाशवाणी से सीधा प्रसारण किया गया। सीहोर जिले के अहमदपुर ग्राम में आयोजित ग्रामोदय अभियान के समापन के प्रदेश के मुख्य कार्यक्रम से प्रसारित मुख्यमंत्री के संबोधन को यहां जिले के शहपुरा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत सिहोदा के लोगों ने भी ध्यान मग्न होकर सुना।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह द्वारा ग्रामोदय अभियान के समापन पर अभियान के तहत किए गए कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।
जबलपुर जिले की जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत सिहौदा में ग्राम पंचायत भवन में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा ग्रामोदय अभियान के समापन कार्यक्रम का मुख्यमंत्री का सीधा टेलीकास्ट कार्यक्रम को सुना एवं देखा गया। इस अवसर पर सरपंच मीरा बाई पटेल, पूर्व सरपंच परसराम, पंच मनोज झारिया सहित अनेक ग्रामीण महिला एवं पुरूष उपस्थित थे।
सरपंच मीरा बाई ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामोदय अभियान चलाया गया। इससे ग्राम को लाभ हुआ है।  ग्रामोदय में प्रधानमंत्री आवास, पेंशन योजना, सड़कों का निर्माण, शौचालयों एवं भवनों का निर्माण कराया गया है। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया गया है।  लगभग एक सौ नाम बी.पी.एल. सूची से सर्वसम्मति से हटाये गए हैं। ग्रामीणों को समूह के माध्यम से जोड़ने का कार्य किया जायेगा।
पंच मनोज ने बताया कि विधवा पेंशन योजना में पेंशन स्वीकृत की गई है। बी.पी.एल. परिवारों में शौचालय बनाये गए हैं। ग्राम पंचायत में अनेक विकास कार्य स्वीकृत कर बनाये जा रहे हैं।  पूर्व सरपंच परसराम द्वारा पूर्व एवं वर्तमान में किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत होने पर श्याम बाई द्वारा खुशी जाहिर की गई।  ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री के ग्रामोदय अभियान के समापन पर दिए गए भाषण एवं योजनाओं की स्वीकृति से ग्राम में निर्माण कार्य तेज गति से होंगे।

About WFWJ

Check Also

14 नवम्बर ‘विश्व मधुमेह दिवस’ का उत्सव ।

स्टार भास्कर डेस्क/जबलपुर@ विश्व मधुमेह दिवस हर साल 14 नवंबर को बीमारी के बारे में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *