Breaking News

गर्म हवाओं से झुलसा एमपी

राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं ने सोमवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अधिकांश हिस्सों में गर्मी बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य में गर्मी और लू का असर बने रहने का अनुमान जताया है.

राज्य के अधिकांश हिस्सों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है. भोपाल का सोमवार को न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री, इंदौर का 22 डिग्री, ग्वालियर का 23़.5 डिग्री और जबलपुर का 22़.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इससे पहले रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री, इंदौर का 41.5 डिग्री, ग्वालियर का 43.3 डिग्री और जबलपुर का 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

प्रदेश पिछले तीन दिनों से लू की चपेट में है. बुरहानपुर में पारा 46 तो होशंगाबाद में 45 डिग्री तक पहुंच गया. प्रदेश में 15 से ज्यादा शहरों में तापमान 41 डिग्री से ऊपर चल रहा है.

About WFWJ

Check Also

14 नवम्बर ‘विश्व मधुमेह दिवस’ का उत्सव ।

स्टार भास्कर डेस्क/जबलपुर@ विश्व मधुमेह दिवस हर साल 14 नवंबर को बीमारी के बारे में …

Leave a Reply