Breaking News

बुंदेलखंड नव निर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति की जिला व नगर कार्यकारिणी का हुआ गठन।

[स्टार भास्कर@संवाददाता दमोह]
दमोह: बुंदेलखंड नव निर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति की जिला एवं नगर कार्यकारिणी का गठन रविवार 10 सितम्बर को स्थानीय नगर पालिका टाउन हाॅल में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के संरक्षक पं.सुनील गौतम, दिनेश प्यासी एवं विशिष्ठ अतिथि अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कमलेश भारद्धाज रहे।कार्यक्रम की शुरूआत में अतिथियों का पुष्प मालाओं से शीतल रजक, रामदीन पटैल, नीलेश दुबे के स्वागत किया। कार्यक्रम की वेला को आगे बढाते हुए ।

नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष विक्रम बौद्ध के द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई 


जिसमें जिला उपाध्यक्ष मयंक देवलिया, लकी शर्मा, प्रिंस शर्मा, सचिव ललित सैनी, राजा तिवारी, सह सचिव प्रशांत शर्मा, कोषाध्यक्ष अकाश पाठक, जिला मंत्री शहीद खान, यशवंत अहिरवाल, जिला महामंत्री अमन विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी मंयक देवलिया, प्रवक्ता जागेश्वर सिंह लोधी को नियुक्त किया गया। वही संगठन की नगर कार्यकारिणी की घोषणा नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष उपेन्द्र प्यासी द्वारा की गई जिसमें नगर उपाध्यक्ष अशोक अहिरवाल, नगर सचिव रामरतन राज, सह सचिव नरेन्द्र चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष दिलराज सिंह, नगर मंत्री अरविंद जैन, नगर महामंत्री राहुल लोधी, नगर मीडिया प्रभारी महेन्द्र अठ्या को नियुक्त किया गया। वही संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा वार्ड अध्यक्षो की भी घोषणा की गई जिसमें हिरदेपुर राजेश चैधरी, इंद्रा कालोनी राजकुमार रैकवार, खजरी मोहल्ला दीपक यादव को बनाया गया है। वही उपस्थित अतिथियों ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। संगठन के संरक्षक पं. सुनील गौतम ने अपने उद्बोधन मंे कहा कि आज हमारे देश मे युवा जो ब्लू वेल गेम की चपेट में आ रहे है उसके लिए आप सभी को दमोह जिलें में लोगो को एवं स्कूल जाकर युवाओं को जागरूक कर इस तरह के गेम से युवाओ को दूर रहने की बात कही और कहा आज जिस तरह युवा वर्ग नशे के आदि होते जा रहे है उसके लिए संगठन को नशा मुक्त जागरूकता के लिए भी आगे कार्य करना जरूरी है 


इसके लिए युवाओं को सामाजिक क्षेत्र में आगे आना जरूरी है जिससे देश प्रदेश के साथ दमोह भी भ्रष्ट्राचार मुक्त, नशा मुक्त के साथ साथ सभी लोग जागरूक हो सके। अतिथि दिनेश प्यासी ने कहा कि युवाओं को देश हित में कार्य करने एवं युवाओं का समाज में देश एवं सभी क्षेत्र में योगदान है युवा देश की रीड है विकास है वही विशिष्ठ अतिथि अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कमलेश भारद्धाज ने कहा कि कानून विधि के संबंध में युवाओं को जानकारी हो और प्रत्येक व्यक्ति को कानून का ज्ञान जरूरी है तथा उन्होने कहा कि जब व्यक्ति अपनी गलती का वकील और दूसरो की गलती का जज बन जाता है तो फैसले नही फासले होते है जिलाध्यक्ष विक्रम बौद्ध ने कहा कि संगठन के द्वारा समय समय पर सामाजिक एवं जन कल्याण कार्यो को संपन्न किया जावेगा व समाज में सकारात्मक भावना को प्रेरित किया जावेगा। इसके साथ ही वर्तमान में नियुक्त कार्यकारिणी पदाधिकारियों का उत्साह प्रेरणा एवं ईमानदारी से जुडकर समाज के लिए कार्य करने प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करे।

https://youtu.be/ZkX25MDQ_pI
जिला उपाध्यक्ष मयंक देवलिया कहा गया कि सभी पदाधिकारियों सदस्यो कों संगठित और मजबूती से कार्य करने के लिए पे्ररित किया और संगठनात्मक उद्धेश्यो की पूति के लिए निरंतर कार्य करने की बात कही। वही संगठन के अनुराग गौतम ने जिलाध्यक्ष विक्रम बौद्ध एवं नगर अध्यक्ष उपेन्द्र प्यासी का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

नगर अध्यक्ष उपेन्द्र प्यासी ने अपने विचार में कहा आज हम सभी संगठन सदस्य के लिये बेहद गौरवमयी क्षण है अब हम अपने सीनियर्स की विरासत को आगे बढाते हुये सेवा के मार्ग पर चलने एंकाल्पित हुये है हम पूर्ण विश्वास दिलाते है कि सेवा का कार्य पूरी लगन और ईमानदारी से करेगे। कार्यक्रम को आगे बढाते हुए सभी जिला एवं नगर पदाधिकारियों ने नगर पालिका टाउन हाल से गाजे बाजे के साथ पैदल मार्च करके राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। 

इस अवसर पर उपस्थित संगठन के सदस्य रूपेश अग्रवाल, सुनील सिंघई, प्रेरित भारती, हेमेन्द्र ठाकुर, अजय यादव, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, जगदीश राज, राजेश चक्रवर्ती, कुंजबिहारी राज, दिलराज ठाकुर, अरूण राठौर, अंकित नामदेव, हर्ष तिवारी, अरविंद जैन, अभिषेक डिम्हा, अजय जाटव, विजय अहिरवाल सहित बडी संख्या में संगठन के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। पुनः बाद कार्यक्रम स्थल पहुॅचे जहाॅ पर स्वल्पाहार के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन जागेश्वर सिंह लोधी एवं आभार अनुराग गौतम ने माना।

About WFWJ

Check Also

14 नवम्बर ‘विश्व मधुमेह दिवस’ का उत्सव ।

स्टार भास्कर डेस्क/जबलपुर@ विश्व मधुमेह दिवस हर साल 14 नवंबर को बीमारी के बारे में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *