नई दिल्ली: सुरेश कलमाड़ी और अभय चौटाला को जीवन
भर के लिए इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन का अध्यक्ष
बनाया गया है। भारतीय ओलिंपिक संघ के सूत्रों ने
बताया कि सुरेश कलमाडी और अभय चौटाला को
आजीवन अध्यक्ष बनाने के फैसले पर सर्वसम्मति से
फैसला लिया गया।
भारतीय ओलिंपिक संघ की वेबसाइट के मुताबिक,
कलमाड़ी और चौटाला से पहले सिर्फ विजय कुमार
मल्होत्रा, जिन्होंने 2011 और 2012 के बीच
आईओए के कार्यवाहक अध्यक्ष रूप में आजीवन
अध्यक्ष बनाया गया था।
दोनों के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। राष्ट्रमंडल खेल
घोटाले में कथित तौर पर शामिल होने के कारण कलमाड़ी
10 महीने की जेल की सजा काटने के बाद अभी जमानत
पर बाहर हैं।
वहीं, खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा है कि दोनों की
निुयक्तियां गंभीर मासला है। मैं इस मामले को देखूंगा।
यह अस्वीकार्य है, क्योंकि वे दोनों भ्रष्टाचार और
आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं।
गोयल ने कहा कि खेल मंत्रालय ने आईअोए से इस बात
को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिलने के
बाद मामले की समीक्षा की जाएगी और जरूरी कार्रवाई
भी की जाएगी। हमारी सरकार खेलों में सुशासन और
पारदर्शिता को लेकर प्रतिबद्ध है।
Tags खेल समाचार
Check Also
एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिपः साक्षी, विनेश और दिव्या ने जीता रजत
नई दिल्लीः रियो ओलंपिक की कांस्य पदकधारी साक्षी मलिक सहित तीन महिला पहलवानों ने आज …
Star Bhaskar Web Live-News Portal