Breaking News
Home / देश / मध्य प्रदेश / जबलपुर / लड़कियों की लाश नर्मदा नदी में मिलने से सनसनी

लड़कियों की लाश नर्मदा नदी में मिलने से सनसनी

जबलपुर। दो दिन पहले गायब हुई कॉलेज की दो
लड़कियों की लाश नर्मदा नदी में मिलने से सनसनी
फैल गई। परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे
हैं। वहीं पुलिस मामले को सुसाइड मानकर चल रही
है। पुलिस का कहना है कि लड़कियों के शरीर में
किसी भी प्रकार के घावों के निशान नहीं मिले हैं।
जिससे यह पुष्ट हो कि उन्हें किसी प्रकार की चोट
पहुंचाई गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए
भिजवाते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बंधे थे दोनों के हाथ

पुलिस ने बताया कि पानी में मिले दोनों लड़कियों के
हाथ बंधे हुए थे। दोनों लड़कियां मैहर की रहने वाली
हैं। दोनों थर्ड ईयर की छात्राएं हैं। हाथ बंधे होने से
पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। हालाकि
लड़कियों के पास और उनके कमरे से कोई सुसाइड
नोट नहीं बरामद किया गया है। इससे परिजन हत्या
की आशंका जाहिर कर रहे हैं।

ये है मामला

मैहर निवासी रामायण नामदेव की बेटी नेहा नामदेव
(20) व कमल सिंह सेंगर की बेटी काजल सिंह
सेंगर (20) श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज में
इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन विभाग में तृतीय वर्ष
की पढ़ाई कर रहीं थीं। दोनों आईएसबीटी के पास
स्थित शिवधाम नगर में किराए के मकान में रहती
थीं। दो फरवरी को दोनों की परीक्षाएं समाप्त हुईं।
काजल ने पिता को फोन लगाकर घर आने की सूचना
दी। दूसरे दिन भी जब बेटी नहीं पहुंची तो परिजनों ने
फोन लगाया तो मोबाइल बंद मिला।

मयंक नाम के युवक ने काजल के परिजन को फोन
कर बताया कि काजल के कमरे की चाबी उसके पास
है। दोनों के परिजन सीधे जबलपुर और फिर काजल
के रूम पर पहुंचे। जहां मयंक को फोन’ कर बुलाया।
कमरे में सारा सामान सामान्य रूप से रखा था। जब
काजल और नेहा का पता नहीं चला, तो परिजन
माढ़ोताल थाने पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
कराई।

[नोट:-यदि आपके पास भी है कोई खबर तो
आप हमें भेजिए। ईमेल-
starbhaskarnews@gmail.com
या हमें व्हाट्सअप कीजिये-8817657333]
Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को
बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या
अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई
कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो
वह starbhaskarnews@gmail.com
पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य
के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके
या हटाया जा सके।

About Sbadmin

Check Also

14 नवम्बर ‘विश्व मधुमेह दिवस’ का उत्सव ।

स्टार भास्कर डेस्क/जबलपुर@ विश्व मधुमेह दिवस हर साल 14 नवंबर को बीमारी के बारे में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *