Breaking News

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की 60 सीटो में प्रवेश दिया जायेगा!

जबलपुर:- आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय नरई नाला (वर्तमान कैम्पस-शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय शारदा नगर रांझी) जबलपुर में सीबीएसई पाठ¬क्रम (हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम) में कक्षा 6वीं की 60 सीटों में प्रवेश दिया जाएगा।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि उक्त सीटों पर प्रवेश के इच्छुक आदिवासी छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक सत्र 2017-18 में प्रवेश के लिए विस्तृत विज्ञापन विद्यालय की वेबसाइट www.eklavyajbp.com पर अथवा विद्यालय के सूचना-पटल पर देखा जा सकता है। आवेदन पत्र विद्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं या उपरोक्त वेबसाइट से डाउनलोड भी किए जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि प्रवेशित छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क आवास, भोजन, पोषण-आहार, पाठ¬-पुस्तकें, लेखन-सामग्री तथा गणवेश आदि सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

[नोट:-यदि आपके पास भी है कोई खबर तो
आप हमें भेजिए। ईमेल-
starbhaskarnews@gmail.com
या हमें व्हाट्सअप कीजिये-8817657333] Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को
बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या
अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई
कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो
वह starbhaskarnews@gmail.com
पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य
के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके
या हटाया जा सके।

About WFWJ

Check Also

14 नवम्बर ‘विश्व मधुमेह दिवस’ का उत्सव ।

स्टार भास्कर डेस्क/जबलपुर@ विश्व मधुमेह दिवस हर साल 14 नवंबर को बीमारी के बारे में …

Leave a Reply