स्टार भास्कर डेस्क/जबलपुर@ उप संचालक कृषि डॉ एसके निगम अनुविभागीय अधिकारी कृषि डॉक्टर इंदिरा त्रिपाठी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने शहपुरा विकासखंड के ग्रामों का भ्रमण किया। एवं कृषकों को उन्नत चना बीज जो कि तेवड़ा मुक्त फसल उत्पादन कराने में सहायक होगा, की शासकीय योजना के बारे में बताया।
कृषि अधिकारियों ने ग्राम मनकेड़ी, पिपरिया कुआं खेड़ा अन्य ग्रामों में किसानों से संपर्क करते हुए विभागीय योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया ग्राम पिपरिया में रिज बेड पद्धति से गेहूं चना की खेती करने वाले किसान राम सिंह ठाकुर भूपेंद्र सिंह ठाकुर एवं सत्येंद्र सिंह ठाकुर से जानकारी लेते हुए इस पद्धति से लेने वाले लाभ के बारे में चर्चा की। उप संचालक कृषि श्री निगम ने चना के उन्नत बीजों की उपलब्धता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कृषक को 7700 रु प्रति क्विंटल की दर से बीज मिलेगा जिस पर प्रति क्विंटल 33 सो रुपए का अनुदान भी मिल सकेगा। वर्तमान समय में वर्षा कम होने से किसानों को गेहूं की अपेक्षा चना फसल लेना उपयुक्त होगा। किसानों को क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को अपने जमीन की बही बैंक खाता नंबर एवं आधार कार्ड की जानकारी देना होगा जिसके अनुसार उसे चना बीज प्राप्त होगा।

अनुविभागीय अधिकारी कृषि डॉक्टर इंदिरा त्रिपाठी ने किसानों से अनुरोध किया कि वह संतुलित उर्वरक का उपयोग कर अपनी फसल का उत्पादन बढ़ावे आगे बताते हुए कहा कि डीएपी उर्वरक का उपयोग ना करते हुए एनपीके उर्वरक का उपयोग करें जिससे फसल को तीनों प्रमुख तत्व मिल सकेंगे।
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रजनीश दुबे ने किसानों को सरसों के बीज की उपलब्धता की जानकारी दी एवं साथ ही यह बताया कि फसल परिवर्तन एवं फसल चक्र का पालन करने से भूमि की उर्वरता बनी रहती है एवं किसान की आय भी उत्तरोत्तर बढ़ती रहती है। शहपुरा कार्यालय में किसानों को चने का बीज वितरण कराते हुए इस योजना का लाभ लेने का संदेश दिया।
संपर्क भ्रमण के दौरान ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के के डेहरिया बीएस ठाकुर डीएस ब्रिछलिया एवं एनके गुप्ता साथ रहे।
Star Bhaskar Web Live-News Portal