भोपाल। राजधानी के रेड क्रॉस चौराहे पर सोमवार को
प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसियों के खिलाफ हबीबगंज
थाने में मामला दर्ज किया गया हैं। मंगलवार को
हबीबगंज थाना पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
अरुण यादव सहित करीब 300 लोगों पर मामला दर्ज
किया हैं। इन सभी पर शासकीय कार्य में बाधा, रैली के
नियमों का पालन ना करना, पुलिस कर्मियों पर पथराव
करने के तहत मामला दर्ज किया गया हैं।
दरअसल, कटनी हवाला कांड में मंत्री संजय पाठक की
भूमिका पर सवाल खड़े करते हुऐ एनएसयूआई ने
सोमवार को मुख्यमंत्री निवास घेरने का कार्यक्रम
बनाया था। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने भी
शिरकत की थी। जब एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने
मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच किया तो पुलिस ने उन्हें
रोका और इसके बाद लाठी चार्ज कर दिया। इस
प्रदर्शन में कई कार्यकर्ता चोटिल हो गए।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि, पुलिस ने शांतिपूर्ण
प्रदर्शन पर लाठियां भांजी। पुलिस के लाठीचार्ज से
एनएसयूआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष अमृता धवन,
प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, प्रदेश कांग्रेस के
अध्यक्ष अरुण यादव और प्रदेश महिला कांग्रेस की
अध्यक्ष मांडवी चौहान सहित कुछ कार्यकर्ता मामूली
रूप से घायल हो गए। उन्हें एम्बुलेंस से जेपी हॉस्पिटल
पहुंचा गया। वही अरुण यादव को ज्यादा चोटें आई।
कांग्रेस इस मुद्दे पर दिल्ली तक शिकायत करने के
साथ इस पर प्रदेश में बड़ा प्रदर्शन करने की भी
तैयारी कर रही है।
Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को
बेहतर
बनाने में सहायता करें और किसी खबर या
अंश मे
कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई
कमी हो
अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह
starbhaskarnews@gmail.com
पर सूचित करें।
साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ
दें।
जिससे आलेख को सही किया जा सके या
हटाया जा
सके ।
Star Bhaskar Web Live-News Portal