Breaking News

शांतिपूर्ण विसर्जन सम्पन्न कराने विसर्जन स्थलो पर जोनल मजिस्टेट नियुक्त।

जबलपुर: जिला दण्डाधिकारी महेशचन्द्र चौधरी ने दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन कार्यक्रम तथा ताजिया विसर्जन को देखते हुए विसर्जन स्थलों और कुण्डों पर जोनल मजिस्ट्रेटों की ड¬ूटी के आदेश जारी कर दिए हैं। 
हनुमानताल थानान्तर्गत विसर्जन स्थल हनुमानताल तालाब पर श्री मनीष शर्मा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी जोनल मजिस्ट्रेट होंगे जो 30 सितम्बर को रात्रि 9 बजे से विसर्जन समाप्ति तक विसर्जन स्थल पर उपस्थित रहेंगे। ग्वारीघाट स्थित भटौली विसर्जन कुण्ड में जोनल मजिस्ट्रेट शिवेन्द्र सिंह, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी संभाग क्रमांक एक तथा प्रदीप तिवारी उप संचालक खनिज होंगे। इनकी उपस्थिति विसर्जन 30 सितम्बर रात्रि 10 बजे से दो अक्टूबर को विसर्जन समाप्ति तक रहेगी। गोरखपुर क्षेत्र के अन्तर्गत तिलवारा क्षेत्र स्थित तिलवाराघाट विसर्जन कुण्ड में राजीव श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी संभाग क्रमांक दो तथा डी.के. झारिया उप संचालक मत्स्य उद्योग जोनल मजिस्ट्रेट होंगे। 

गढ़ा स्थित विसर्जन कुण्ड सूपाताल तालाब में जोनल मजिस्ट्रेट श्री एस.एन. दुबे, सहायक आयुक्त आबकारी तथा श्री संजय अब्रााहम, परियोजना अधिकारी आईसीडीएस नम्बर 6 रांझी होंगे। लार्डगंज के रानीताल तालाब पर श्री जी.पी. कोरी कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवाएं जोनल मजिस्ट्रेट रहेंगे। इस क्षेत्र में एक अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से विसर्जन कार्यक्रम की समाप्ति तक उक्त मजिस्ट्रेट उपस्थित रहेंगे। 

रांझी स्थित उदय नगर (गोकलपुर) तालाब पर जोनल मजिस्ट्रेट श्री आशीष दीक्षित, सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा प्रशांत पुराबिया परियोजना अधिकारी आईसीडीएस नम्बर 2 उपस्थित होंगे। रांझी क्षेत्र के अन्तर्गत बिलपुरा तालाब में जोनल मजिस्ट्रेट जे.एस. उद्दे सहायक श्रमायुक्त तथा मानेगांव तालाब पर जोनल मजिस्ट्रेट एम.एस. मरकाम उप संचालक रोजगार ड¬ूटी पर उपस्थित रहेंगे। इस क्षेत्र में विसर्जन 20 सितम्बर को रात्रि 9 बजे से होगा। 

अधारताल तालाब पर जोनल मजिस्ट्रेट डॉ एस.के. पाल उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं और श्रीराम एस.शर्मा कार्यपालन यंत्री हिरन जल संसाधन संभाग जबलपुर होंगे। माढ़ोताल तालाब विसर्जन स्थल पर श्री कैलाश सिंह सोलंकी उप संचालक उद्यानिकी तथा श्री पंकज दुबे एसडीओ वि/या जबलपुर जोनल मजिस्ट्रेट होंगे। 

पनागर स्थित पनागर तालाब में जोनल मजिस्ट्रेट श्री एस.के. निगम उप संचालक कृषि तथा श्री एल.पी. सिंगौर परियोजना अधिकारी डीपीईपीआईयू होंगे। इस क्षेत्र में विसर्जन 30 सितम्बर रात्रि 10 बजे से लेकर दो अक्टूबर की प्रात:काल विसर्जन समाप्ति तक होगा।

जिला दण्डाधिकारी ने अपने आदेश में कहा है कि सभी जोनल मजिस्ट्रेट पर्याप्त समय पूर्व ड¬ूटी पर पहुंचेंगे तथा सम्बन्धित क्षेत्र के एसडीएम, थाना प्रभारी, पुलिस अधिकारियों, नगर निगम, होमगार्ड एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों से सतत् सम्पर्क में रहकर विसर्जन कार्यक्रम सम्पन्न कराएंगे। किसी भी प्रकार की सूचना सम्बन्धित एसडीएम या पुलिस कंट्रोल रूम में देंगे।

About WFWJ

Check Also

महाभारत के लाक्षागृह से प्रेरित छात्राओं ने जानी लाख खेती की तकनीकि

स्टार भास्कर डेस्क/जबलपुर@ शासकीय होम साइंस कॉलेज के प्राणीशास्त्र विभाग में 02 दिवसीय कार्यशाला का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *