स्टार भास्कर डेस्क@ रविवार को टोटल लॉकडाउन रखा गया है। इस दौरान केवल इमरजेंसी सेवाएं ही उपलब्ध रहेंगी। मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए पिछले रविवार को भी लॉकडाउन रखा गया था। पुलिस और प्रशासन इसको लेकर काफी सख्त नजर आ रहा है। इस दौरान बेवजह घर से बाहर निकलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस केस लगातार बढ़ रहे हैं।
मण्डला में दिखा टोटल लॉकडाउन का असर, सड़कों पर सन्नाटा
मण्डला जिले रविवार को टोटल लॉकडाउन रहा। कलेक्टर के निर्देश थे कि जो भी घर से बाहर निकलेगा उस पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
नारायणगंज नगर में भी टोटल लॉकडाउन के दौरान सन्नाटा पसरा रहा। जिले के दूसरे क्षेत्रों में भी यही हालात रहे, लोग घरों के अंदर रहे। जिसको लेकर जिले में असर देखा गया है।
जबलपुर में 34 घंटे का लॉकडाउन
जबलपुर में शनिवार शाम सात बजे से शुरू हुआ टोटल लॉकडाउन सोमवार सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। कलेक्टर भरत यादव के अनुसार 34 घंटे में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर धारा 188 के तहत कार्रवाई होगी।
दमोह में पुलिस की सख्ती
दमोह जिले में रविवार को टोटल लॉक डाउन के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने पूरे शहर में बेरिकेड्स लगवाकर बेवजह लोगों की आवाजाही पर रोक लगवाई। केवल जरूरी कार्य होने पर ही लोगों को पुलिस ने निकलने दिया।
ये रहेंगे पूरी तरह बंद
- टोटल लॉकडाउन के दौरान वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रखा गया है।
- दुकानें और सभी प्राइवेट ऑफिस बंद रहेंगे।
- बिना कोई इमरजेंसी के बेवजह घर से बाहर निकलने पर पाबंदी।
टोटल लॉकडाउन में यहां राहत
- टोटल लॉकडाउन के दौरान दवाईयों की दुकानें, दूध की दुकानें, गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप खोलने की अनुमति है।
- स्वास्थ्य कार्य से जुड़े निजी वाहनों को छूट दी गई है।
- जरूरी चीजों की होम डिलीवरी भी की जा सके